जिले में दूसरे दिन दो दर्ज सड़कें बाधित
वीरवार को बर्फबारी और भूस्खलन की वजह से नहीं हो पाई वाहनों की आवाजाही
जनजातीय क्षेत्रों में बढ़ी मुश्किलें, पैदल करनी पड़ रही आवाजाही
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा में बर्फबारी होने की वजह से करीब दो दर्जन मार्ग अभी तक बाधित हैं। मार्ग बहाल होने से क्षेत्र के लोगों को आवाजाही के लिए भारी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। सड़के बंद होने से इन मार्गों पर बसों की आवाजाही भी नहीं हो पाई। इन मार्गों में पुर्थी, शौर, सुराल, धरवास, मिंधल, सेचू नाला, करयुनी, परमार, हुडान और चलोली मार्ग शामिल हैं। वीरवार को सुबह के समय चंबा और पांगी में ताजा बर्फबारी हुई। इससे क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग बाधित हो गए। चंबा-देवीदेहरा, वक्तपुर, कोलका, जटकरी, घरमाणी, खज्जियार और जोत सड़क वीरवार को दोपहर तक वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित नहीं हो पाए थे। इन्हें लोनिवि ने दोपहर बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया। मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही लोनिवि ने सभी मार्गों पर मशीनरी को भेज दिया। जेसीबी के जरिये बर्फ को हटाया जा रहा है। जबकि कई मार्ग बहाल हो चुके हैं। वहीं, जनजातीय क्षेत्र में लोगों की समस्या अभी तक बरकरार है। क्योंकि वहां पर कोई भी सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाया है। सड़क पर बर्फ होने से एचआरटीसी ने बसों की आवाजाही बंद कर रखी है। मार्ग से बर्फ हटने के बाद ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाएगी।