फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरवाला में 32 घंटो से ब्लैक आउट, लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
धरवाला में 32 घंटों से ब्लैक आउट
विज्ञापन

बैंक और तहसील कार्यालय का कामकाज भी ठप, अंधेरे में काटनी पड़ी सर्द रातें
लोगों ने कहा, बिजली बोर्ड समस्या का समाधान करने में नाकाम
अमर उजाला ब्यूरो
राख (चंबा)। धरवाला में 32 घंटों से ब्लैक आउट है। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। मगर बिजली बोर्ड लोगों की समस्या का समाधान करने में नाकाम साबित हो रहा है। बिजली गुल होने से सरकारी कार्यालयों बैंक और तहसील कार्यालय में भी कामकाज पूरी तरह से ठप है। लोगों ने बताया कि बुधवार ग्यारह बजे गुल हुई बिजली वीरवार शाम तक बहाल नहीं हो पाई। इसकी वजह से ग्रामीणों को अंधेरे में सर्द रातें बितानी पड़ी। वहीं, धरवाला बाजार में बैंक और तहसील का कार्य बिना बिजली पूरी तरह से ठप हो गया है। ग्रामीण पैसों का लेनदेन करने के लिए बैंक पहुंच रहे हैं। मगर बिजली न होने की वजह से उन्हें बैंक सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं तहसील कार्यालय में भी लोगों के कोई भी कार्य नहीं हो रहे हैं। क्योंकि तहसील कार्यालय में सभी प्रकार के प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाए जाते हैं। इसलिए बिना बिजली प्रमाण पत्र बनाना असंभव है। धरवाला में बिजली की समस्या आज की नहीं है। यह समस्या काफी पुरानी है। मगर इस बार तो बोर्ड ने सभी हदें पार कर दी हैं। 32 घंटों से गुल हुई बिजली सप्लाई को बहाल नहीं किया जा रहा है। बीडीसी सदस्य गोपाल शर्मा, चेत राम, टेक चंद, सुरेश, रणवीर, राकेश, चंद राम, किशोर और धर्मपाल ने बताया कि पिछले कई महीनों से धरवाला में बिजली की आंख मिचौनी चल रही है। इसका मुख्य कारण धरवाला में लगा तीस वर्ष पुराना बिजली का ट्रांसफार्मर भी है। जिस समय ट्रांसफार्मर लगाया गया था। उस दौरान धरवाला में बिजली के उपभोक्ता काफी कम थे। मगर आज के समय में धरवाला में बैंक, तहसील समेत दुकानों के साथ उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ गई है। इन उपभोक्ताओं को बिजली का ट्रांसफार्मर पर्याप्त बिजली मुहैया नहीं करवा पा रहा है। ऐसे में ज्यादा क्षमता वाला ट्रांसफार्मर बोर्ड को धरवाला में रखना चाहिए। ताकि बिजली की समस्या का समाधान हो सके। लोगों ने कहा कि बिजली गुल होने की शिकायत वह बोर्ड अधिकारी से कर चुके हैं। मगर बिजली की सप्लाई अभी तक बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें