फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से पत्थर गिरने से मणिमहेश श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
accident shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। मणिमहेश यात्रा पर जा रहे कठुआ जिला का एक श्रद्घालु पहाड़ी से पत्थर गिरने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान जिम्मी पुत्र राम पाल निवासी कठुआ के रूप में हुई है। जोकि अपने जत्थे के साथ पैदल चंबा से भरमौर जा रहे थे।
विज्ञापन


खड़ामुख के पास जब उनका जत्था आराम करने के लिए सड़क किनारे डेरा जमाकर बैठ गया। तो उसी दौरान पहाड़ी से एक पत्थर नीचे गिरा। जोकि सीधे उसके उपर आ गिरा। जिससे उसके सिर व शरीर के बाकी हिस्से में चोट लगी। एंबुलेंस के जरिये घायल श्रद्धालु को रात के समय चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद भर्ती कर लिया। उसकी हालत अब काफी सुधार है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें