फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास लाख से चकाचक होगी नकरोड़-बघेईगढ़-चरड़ा सड़क

विज्ञापन
road shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

पवन शर्मा

विज्ञापन

चांजू(चंबा)। नकरोड़-बघेईगढ़-चरड़ा मार्ग पर 50 लाख की राशि से टारिंग की जाएगी। इससे क्षेत्र के लोगों को गड्ढों से भरी सड़क से निजात मिलेगी तो वहीं सफर भी सुरक्षित होगा। इसके तहत बाकायदा लोनिवि ने टेंडर भी आवंटित कर दिए गए हैं।

नकरोड़-बघेईगढ़-चरड़ा मार्ग पर तारकोल बिछने से आधा दर्जन से अधिक पंचायतों की 15 हजार की आबादी और चांजू काली माता मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। वहीं, टेंडर प्रक्रिया के बाद अब मार्ग पर तारकोल बिछाने का कार्य युद्घस्तर पर शुरू हो गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नकरोड़-बघेईगढ़-चरड़ा सड़क के खस्ताहाल होने से मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों का ही सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दौरान तो मार्ग की हालत इतनी बदहाल हो जाती थी, थी कि इससे गुजरना जान जोखिम में डालने जैसा था। इसके बाद ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता से मार्ग पर तारकोल बिछाने की मांग उठाई। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए विभाग अधिकारी ने मार्ग पर तारकोल बिछाने के लिए प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा।

प्राक्कलन को स्वीकृति मिलने के बाद अब 50 लाख रुपये से मार्ग पर पांच किलोमीटर तक तारकोल डाली जाएगी। तेज सिंह, संदीप कुमार, बुधिया राम, विपिन राजपूत, मोती सिंह, चतरो राम, कुलदीप सिंह, रमेश कुमार, देसराज, अशोक कुमार, विनोद कुमार और मुकेश कुमार ने मार्ग पर तारकोल बिछाए जाने का कार्य आरंभ होने पर विभाग का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन


लोनिवि के अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि नकरोड़-बघेईगढ़-चरड़ा मार्ग पर 50 लाख का बजट खर्च कर तारकोल बिछाई जाएगी। इससे इस मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मार्ग पर तारकोल बिछाने का कार्य युद्घस्तर पर आरंभ कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें