22 सीआईएसफ जवानों ने किया रक्तदान
खैरी में रक्तदान शिविर का आयोजन, चंबा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने दी सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। एनएचपीसी अस्पताल खैरी में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें खैरी में तैनात सीआईएसएफ जवानों ने रक्तदान किया। शिविर में चंबा मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की टीम ने सेवाएं दी। उन्होंने सबसे पहले सभी जवानों के ब्लड प्रेशर की जांच की। शिविर में 22 जवानों ने रक्तदान किया। जबकि दो जवान ऐसे भी थे। जोकि रक्तदान नहीं कर पाए। उनका ब्लड प्रेशर ज्यादा था। डॉ. शिरोली ने बताया कि शिविर में इकट्ठा हुए ब्लड की मेडिकल कॉलेज की लैब में जांच होगी। ब्लड में मलेरिया सहित अन्य बैक्टीरिया की पूरी पड़ताल की जाएगी। इसके बाद अस्पताल में आने वाले जरूरतमंदों को यह रक्त उपलब्ध करवाया जाएगा।