फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैथोलॉजी विभाग में शुरू हुआ एफएनऐसी(फाईन नीडल एस्पीरेशन साईटोलॉजी) टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एफएनऐसी टेस्ट से होगी गंभीर बीमारियों की पहचान
विज्ञापन

चंबा अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में टेस्ट की सुविधा शुरू, कैंसर, टीबी सहित अन्य गंभीर बीमारियों की होगी जांच
अब तक 100 मरीज करवा चुके हैं टेस्ट, समय पर उपचार से बचेगी मरीज की जान
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में एफएनऐसी (फाईन नीडल एस्पीरेशन साईटोलॉजी ) टेस्ट की सुविधा शुरू की गई है। इसमें मरीजों के टीशु लेकर कैंसर और टीबी सहित अन्य गंभीर बीमारियों की जांच की जा रही है। सबसे बड़ी बात मरीजों को टेस्ट के लिए कोई शुल्क अदा नहीं करना होगा। मरीजों के टेस्ट मुफ्त होंगे। पिछले माह ही अस्पताल में इस टेस्ट को शुरू किया गया है। अभी तक 100 मरीजों की जांच की जा चुकी है। इसमें 8 मरीज कैंसर रोग से ग्रसित पाए गए। जबकि 40 के करीब मरीज टीबी रोग से ग्रसित मिले। जबकि अन्य बीमारी के रोगों के मरीजों भी जांच हुई। टेस्ट के जरिये एक दिन में मरीज की बीमारी का पता चल जाता है। इससे मरीज का इलाज जल्द शुरू हो जाता है। मेडिकल कॉलेज में एफएनऐसी टेस्ट शुरू होने से जिला की साढ़े पांच लाख आबादी को लाभ मिलेगा। जोकि गंभीर बीमारी के उपचार को लेकर दर-बदर भटकते हैं। आधे मरीज इस वजह से जल्द ठीक नहीं हो पाते। क्योंकि समय पर उनकी बीमारी की पहचान नहीं हो पाती। मगर अब चंबा मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में मरीजों के मर्ज की जांच को लेकर उपरोक्त टेस्ट शुरू किया गया है। यहां रोजाना करीब दस मरीज जांच करवा रहे हैं। एक दिन के भीतर मरीज को रिपोर्ट दे दी जाती है। वहीं डॉक्टरों को भी इस टेस्ट के शुरू होने से लाभ मिल रहा है। मरीजों के मर्ज का जल्दी पता लगने से डॉक्टर भी उचित उपचार दे पा रहे हैं। पहले मरीज की बीमारी को जानने में ही लंबा समय लग जाता था। क्योंकि अस्पताल में इस टेस्ट की सुविधा नहीं थी। निजी लैब में टेस्ट को करवाने के लिए मरीज को करीब एक हजार रुपये देने पड़ते थे। इसके बाद भी रिपोर्ट सही नहीं आती थी। मगर अब अस्पताल में ही मरीजों के टेस्ट हो रहे हैं।

यह डॉक्टर कर रहे मरीजों के टेस्ट
पैथोलॉजी विभाग में डॉ. शिरोली, डॉ. दानिश, डॉ. जसलीना, डॉ. निधि और डॉ. साहिल मरीजों के टीशु लेकर मर्ज की जांच कर रहे हैं। अभी तक उन्होंने करीब सौ मरीजों की जांच की है। इन मरीजों का अस्पताल में इलाज भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज मुफ्त करवा रहे टेस्ट: डॉ. अनिल ओहरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में उपरोक्त टेस्ट शुरू किया गया है। ;हां पर मरीजों के मुफ्त में टेस्ट हो रहे हैं। आने वाले समय में मरीजों को और बेहतर सुविधाएं अस्पताल में मिलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें