फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खाली घडे़ लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। छह महीने से पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्राम पंचायत तीसा प्रथम गांव खखड़ी के ग्रामीण वीरवार को नायब तहसीलदार के कार्यालय में पहुंचकर खाली बर्तनों सहित प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अगुवाई ग्राम पंचायत तीसा-1 के प्रधान केके महाजन ने की। इस दौरान तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों ने पानी की आपूर्ति बहाल करने का आग्रह किया। ग्रामीणों ने चेताया कि 25 फरवरी तक पानी की आपूर्ति बहाल नहीं होती है तो वह 24 फरवरी को तीसा कालोनी मोड़ के समीप चक्का जाम करेंगे। इसकी जिम्मेवारी तीसा प्रशासन की होगी। पानी की आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीण तुलसी, रूपा देई, गोवाली, बुमा, मान देई कर्म चंद, विजय कुमार और उमेश कुमार ने बताया कि गांव में पिछले छह माह से पानी के लिए हाहाकार मचा है। इस बारे वह कई बार आईपीएच विभाग से मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की समस्या के चलते उन्हें एक किलोमीटर दूर प्राकृतिक जल स्रोत से पानी ढोना पड़ रहा है। इसके चलते ग्रामीणों का आधा दिन बीत जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। तहसीलदार सरताज सिंह ने बताया कि इस बारे में ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि इस बारे संबंधित विभाग को निर्देश देकर पानी की आपूर्ति बहाल करवाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें