फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती पांच वर्षीय बच्ची की मौत को लेकर बच्ची के परिजनों ने वीरवार खूब बवाल किया। परिजनों का आरोप है कि बच्ची के उपचार में लापरवाही बरती गई है। इसी वजह से उसकी मौत हुई है। इससे गुस्साये परिजनों ने खूब हंगामा किया। यही नहीं स्टाफ नर्स के साथ हाथापाई भी की गई। परिजन बच्ची की मौत को लेकर डाक्टर और स्टाफ को जिम्मेदार ठहराने रहे हैं। इसके बाद सुरक्षा के लिए तैनात जवानों ने वार्ड में पहुंचकर परिजनों को शांत करवाया। इसके बाद कहीं जाकर परिजन बच्ची के शव को लेकर लौटे।
जानकारी के अनुसार बच्ची को दस दिन पहले तेज बुखार हो गया था। इसके बाद बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। मगर सोमवार रात को बच्ची की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने बच्ची का स्क्रब टाइफस का टेस्ट करवाने कहा था। इसके बाद परिजनाें ने निजी लैब से स्क्रब टाइफस का टेस्ट करवाया। मगर इसमें स्क्रब टाइफस के लक्षणों की पूरी पहचान नहीं हो पाती। इसकी पुख्ता पहचान करने के लिए मरीज का अलीसा टेस्ट करना होता है। मगर इसकी चंबा मेडिकल कॉलेज में कोई सुविधा नहीं है। हालांकि रिपोर्ट के आधार पर विशेषज्ञ ने बच्ची का उपचार शुरू कर दिया। मगर बच्ची का बुखार नहीं उतरा। बच्ची की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने बच्ची की मौत को लेकर डॉक्टर और स्टाफ को जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान आधे घंटे तक उन्होंने अस्पताल में खूब हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के ईलाज में नहीं छोड़ी किसी प्रकार की कमी : डॉ. विशाल महाजन
शिशु विशेषज्ञ डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि सोमवार को एक बच्ची तेज बुखार से पीड़ित अस्पताल में भर्ती की गई थी। इसकी रात को अचानक मौत हो गई। हालांकि बच्ची के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें