फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ामुख बांध का बढा जलस्तर, 15 परिवारों के मकानों पर मंडराया खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़ामुख बांध का जलस्तर बढ़ा, 15 परिवारों पर मंडराया खतरा
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीणों ने उपायुक्त सुदेश मोख्टा को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। खड़ामुख बांध का जलस्तर बढ़ने से 15 परिवारों के आशियानों पर खतरा मंडरा गया है। इसके चलते अब ग्रामीणों का यहां रहना खतरे से खाली नहीं है। इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत उलांसा के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सुदेश मोख्टा से शुक्रवार को मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एनएचपीसी चमेरा चरण तीन द्वारा खड़ामुख जलाशय में अत्यधिक पानी भर देने बारे ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। साथ ही जलस्तर बढ़ने से पैदा हुए खतरे बारे प्रशासन को अवगत करवाया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पंचायत प्रधान कौशल्या, उपप्रधान रमेश, रीता शर्मा, लता देवी, कर्म चंद, अनिल कुमार, कपिल कुमार, पुष्पा देवी व सुनीता देवी ने बताया कि खड़ामुख जलाशय में जलस्तर बढ़ गया है। इससे करीब 15 परिवारों के आशियानों को खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से खौफजदा हैं। लोगों ने बताया कि बीस नवंबर तक जलस्तर कम था। लेकिन, अब जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि जलस्तर को सीमित रखा जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि खड़ामुख पुल के समीप कंक्रीट का कार्य किया गया है। ऐसा ही कार्य खड़ामुख से खाद्य आपूर्ति स्टोर तक करने का उन्होंने आग्रह किया। ताकि लोगों को आवाजाही के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने आश्वासन दिया है कि इस बारे उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें