फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज के दवाई स्टोर से भरे तीन टैबलेट के सैंपल,

विज्ञापन
Drugs - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। स्वास्थ्य विभाग ने चंबा मेडिकल कॉलेज में दबिश देकर सरकारी मेडिकल स्टोर से तीन दवाओं के सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेजा गया है। यहां पर दवाइयों की गुणवत्ता को लेकर पूरी जांच पड़ताल होगी। लैब की जांच में दवाई के सैंपल फेल होने की स्थिति में दवाई निर्माता कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई तीमारदारों से मिली शिकायतों के बाद अमल में लाई है।
जानकारी के अनुसार ड्रग इंस्पेक्टर को अस्पताल में इस्तेमाल हो रही दवाइयों को लेकर मरीज काफी समय से शिकायतें कर रहे थे। इसको देखते हुए विभाग ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। इसमें पेट दर्द और अन्य पेन किलर की दवाइयों के सैंपल भरे गए हैं। इनका इस्तेमाल अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों के इलाज में हो रहा था। मगर मरीजों को इन दवाओं के सही परिणाम नहीं मिल रहे थे। इसके चलते मरीजों की दवाओं की गुणवत्ता को लेकर सवालिया निशान खड़े किए। साथ ही दवाओं को लेकर ड्रग इंस्पेक्टर से शिकायत की। सरकारी स्टोर में दवाओं के सैंपल भरे जाने से शहर के अन्य केमिस्टों में हड़कंप मच गई है। केमिस्ट दवाईयों के रिकॉर्ड को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग दवाओं की गुणवत्ता और रिकॉर्ड की जांच करने के लिए शीघ्र ही सभी केमिस्ट की दुकानों में दबिश देगा। ताकि मरीजों को दी जाने वाली दवाई में किसी प्रकार की खामी नहीं पाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दवाइयों को जांच के लिए भेजा चंडीगढ़ : ड्रग इंस्पेक्टर
ड्रग इंस्पेक्टर नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज के दवाई स्टोर से तीन दवाइयों के सैंपल भरे गए हैं। इन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजा गया है। लैब की रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें