फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेपुटेशन पर भेजी शिक्षिका को नहीं मिला स्कूल

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत औड़ा के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला काकैहड़ा में तैनात शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में लग गई और स्कूल बंद हो गया। दो दिन से स्कूल में बच्चे तो जाते रहे लेकिन पढ़ाने वाला कोई नहीं। तीसरे दिन मंगलवार को अभिभावकों ने स्कूल में प्रदर्शन कर दिया।

अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में दो अध्यापक तैनात हैं। दोनों की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई, इस कारण स्कूल में पढ़ाने वाला कोई नहीं। मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान ही डेपुटेशन में तैनात अध्यापिका स्कूल पहुंच गईं। वह करीब ग्यारह बजे स्कूल पहुंची। अभिभावकों के पूछने पर अध्यापिका ने बताया कि उसे सोमवार को स्कूल ही नहीं मिला। पूरा दिन वह स्कूल ढूंढती रह गईं।
विज्ञापन


इससे अभिभावक खफा हो गए। वार्ड मेंबर सूरज प्रकाश एवं अभिभावकों में महिंद्र कुमार, जग्गो राम, किशोरी लाल, केवल कृष्ण, कुलदीप गजिंद्र कुमार, निर्मल कुमार, महिंद्र कुमार ने बताया कि अगले महीने दिसंबर में वार्षिक परीक्षाएं होंगी। लेकिन स्कूल में तैनात स्टाफ को चुनावी ड्यूटी में लगा दिया है जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्थानीय पंचायत प्रधान दर्शन कुमार ने बताया कि स्कूल में इस तरह की अव्यवस्था सहन नहीं की जाएगी। कहा कि यहां अकसर शिक्षक देरी से पहुंचते हैं।
विज्ञापन

......
बीईईओ से लेंगे जानकारी : बलजीत सिंह
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलजीत सिंह ने बताया कि चुनावी ड्यूटी लगने के बाद जिन स्कूलों में अध्यापकों की कमी है वहां खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने ड्यूटी लगाई है। इस बारे बीईईओ से जानकारी हासिल की जाएगी।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें