फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच विस क्षेत्रों में 21 प्रत्याशी चुनावी रण में

विज्ञापन
महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों में इस बार 21 प्रत्याशियों के बीच चुनावी जंग होगी। वीरवार को नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन तीन प्रत्याशियों ने अपने नाम वापिस ले लिए है। इसमें भरमौर से दो और भटियात विस क्षेत्र से एक प्रत्याशी शामिल हैं। अब स्थिति स्पष्ट हो गई है कि विस चुनाव 2017 में 21 प्रत्याशी विधायक पद के लिए चुनावों में आमने-सामने होंगे।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2017 के लिए 24 प्रत्याशी मैदान में कूदे थे। विस चुनावों के तहत 26 अक्तूबर को नामांकन वापिस लेने का अंतिम दिन था। इसके तहत विस क्षेत्र भरमौर से ऑल इंडिया मानवाधिकार राजनीतिक दल के प्रत्याशी राजेश कुमार, विस क्षेत्र भरमौर से निर्दलीय प्रत्याशी ओम प्रकाश और अशोक कुमार ने अपने-अपने नामांकन पत्र वापिस ले लिए हैं।
विज्ञापन


अब ये प्रत्याशी मैदान में
विस क्षेत्र भटियात से कांग्रेस की तरफ कुलदीप सिंह पठानिया, भाजपा प्रत्याशी विक्रम सिंह जरयाल, निर्दलीय प्रत्याशी नगेश और राहुल रणपतिया मैदान में हैं। विस क्षेत्र डलहौजी से कांग्रेस प्रत्याशी आशा कुमारी, बीजेपी प्रत्याशी डीएस ठाकुर, कम्युनिस्ट पार्टी ऑल इंडिया के प्रत्याशी ध्यान सिंह और राष्ट्रीय आजाद मंच प्रत्याशी वीरेंद्र शर्मा के बीच मुकाबला होगा। विस क्षेत्र चंबा से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैयर, बीजेपी प्रत्याशी पवन नैयर, बहुजन समाज पार्टी से परस राम भारद्वाज, निर्दलीय प्रत्याशियों में बीके चौहान और डीके सोनी मैदान में हैं। विस क्षेत्र भरमौर से भाजपा प्रत्याशी जियालाल, कांग्रेसी प्रत्याशी ठाकुर सिंह भरमौरी, आजाद प्रत्याशी ललित ठाकुर और जनम सिंह के बीच मुकाबला होगा। चुराह विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हंसराज, कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र भारद्वाज, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नंद कुमार और निर्दलीय प्रत्याशी देसराज मैदान में हैं।
विज्ञापन


इन प्रत्याशियों ने वापिस लिए अपने नामांकन
विस क्षेत्र भरमौर से ऑल इंडिया मानवाधिकार राजनीतिक दल के प्रत्याशी राजेश कुमार, विधानसभा क्षेत्र भरमौर से निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार और ओम प्रकाश ने नामांकन वापिस लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें