फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुठाण-दो गांव में 14 दिनों से पेयजल सप्लाई बंद,

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत सलूणी के गांव गुठाण-दो में 14 दिनों से पेयजल सप्लाई बंद पड़ी है। लोगों को प्राकृतिक जलस्रोतों से पीने का पानी लाना पड़ रहा है। गांव के एक दर्जन परिवार पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। कई बार विभागीय कर्मचारियों को अवगत करवाया गया।
विज्ञापन
इसके बावजूद अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों हेमराज, पवन कुमार, अशोक कुुमार, मान सिंह, सुरेश कुमार, संजय, अनिल कुमार, जगदीश व विपन कुमार ने बताया कि गांव में 14 दिन से पानी की सप्लाई बंद पड़ी हुई है। लोग एक किमी दूर उतली जाकर प्राकृतिक जलस्रोत से पीने का पानी ला रहे हैं। इन दिनों खेतीबाड़ी का कार्य चला है। ऐसे में पेयजल सप्लाई बंद होने से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। खेतों में काम करने के बाद लोगों को एक किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीण कई बार विभागीय अधिकारी को सूचित कर चुके हैं। लेकिन, अभी तक पेयजल सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। इसको लेकर लोगों में रोष है। उन्होंने आईपीएच व जिला प्रशासन से मांग की है कि पेयजल सप्लाई को बहाल जल्द किया जाए। ताकि लोगों को पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़े। अधिशाषी अभियंता हेमंत पुरी ने बताया कि पेयजल सप्लाई बंद होने का मामला उनके ध्यान में लाया गया है। कनिष्ठ अभियंता व फिटर को मौके पर भेजा गया है। जल्द ही गांव में पेयजल सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें