चंबा। जिले से शुक्रवार को टांडा भेजे गए 101 सैंपलों में सौ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि एक सैंपल रिजेक्ट हुआ है। इसे दोबारा रिटेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा पांगी से लिए 12 सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
शनिवार को चंबा से 305 सैंपल एकत्रित किए गए हैं। इन्हें जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इन सैंपलों की रिपोर्ट रविवार शाम तक चंबा पहुंच सकती है। 305 सैंपलों में समोट ब्लॉक से सबसे ज्यादा 243 सैंपल लिए गए हैं।
जबकि पुखरी ब्लॉक से 26 और तीसा से 32 सैंपल लिए हैं। जबकि चार सैंपल मेडिकल कॉलेज चंबा से भी लिए हैं। कोरोना की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल एकत्रित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
इसके चलते रोजाना सैकड़ों की संख्या में सैंपल लिए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि शनिवार को चंबा से 305 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
शुक्रवार को भेजे 101 सैंपलों से सौ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक सैंपल रिजेेक्ट हुआ है। इसे रिटेस्ट किया जाएगा। पांगी से मंडी भेजे 12 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।