फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले में फिर चलेगा 100 दिन का टीबी जांच अभियान

Wed, 11 Feb 2026 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में टीबी के छिपे हुए मरीजों को तलाश करने के लिए स्वास्थ्य विभाग दोबारा 100 दिन का टीबी स्क्रीनिंग अभियान चलाएगा। इसके लिए विभाग की तरफ से पूरी योजना बनाई जा चुकी है। वर्ष 2025 में भी 100 दिन के लिए यह अभियान चलाया गया था, जिसमें 50 से अधिक नए टीबी के मरीज सामने आए थे।
विज्ञापन

इन मरीजों के साथ उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की भी टीबी स्क्रीनिंग की गई। अभियान में एक लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। इसमें 60 साल से अधिक आयु वाले हरेक नागरिक, बीपी व मधुमेह सहित अन्य बीमारी से पीड़ित लोगों की प्राथमिकता के आधार पर टीबी स्क्रीनिंग की गई।
हाल ही में उपायुक्त के साथ हुई स्वास्थ्य विभाग की बैठक में भी इस बात को लेकर चर्चा हुई है कि भविष्य में टीबी के छिपे हुए मरीजों का तलाश करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। सरकार की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को इस अभियान को चलाने की अनुमति मिल चुकी है। जल्द ही विभाग उपायुक्त से इस अभियान का शुभारंभ करवा सकता है।
विज्ञापन

इसके जरिये स्वास्थ्य खंड समोट, चूड़ी, पुखरी, तीसा, किलाड़ व किहार में पोर्टेबल एक्सरे के जरिये टीबी मरीजों की पहचान की जाएगी। इसमें टीबी के संभावित लक्षणों वाले मरीजों के बलगम सैंपल लेकर टीबी की जांच होगी। इसमें जो भी संक्रमित निकलेगा, उसे इलाज के लिए दवाई की किट प्रदान की जाएगी। साथ ही विभाग के पास उस मरीज का पूरा रिकॉर्ड जमा होगा।

आगामी दिनों में जिले में 100 दिन का टीबी स्क्रीनिंग का अभियान शुरू करवाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा रही है। टीमों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। डॉ. जालम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें