फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 31 मार्च तक गृह कर जमा करवाने पर मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट

विज्ञापन
चंबा के नगर परिषद कार्यालय में हाउस की बैठक के दौरान पार्षद।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद के दायरे में आने वाले शहरवासियों को 31 मार्च तक गृह कर जमा करवाने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। 31 मार्च के बाद गृहकर की अदायगी करने पर दस प्रतिशत का ब्याज पड़ेगा। नगर परिषद अध्यक्ष के कार्यालय में आयोजित हाउस की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता नप अध्यक्ष नीलम नैयर ने की। बैठक में सर्वसम्मति से चौगान नंबर तीन के साथ तिरपाल लगा कर बैठने वाले रेहड़ी-फड़ी धारकों की तिरपालों को हटाने का निर्णय लिया गया। शहर से होकर गुजरने वाली शवयात्रा को चौगान नंबर तीन से गुजारा जाता है, लेकिन रेहड़ी-फड़ी धारकों ने बेवजह ही सड़क और आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण करते हुए तिरपालें लगा दी हैं।
इस कारण यहां से होकर गुजरने वाले लोगों को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। इस बावत विभिन्न संगठनों और प्रबुद्ध नागरिकों ने नगर परिषद चंबा के पास शिकायतें की हैं। इन शिकायतों के आधार पर ही नप चंबा ने ये निर्णय लिया है। इतना ही नहीं, पोस्ट ऑफिस, कसाकड़ा, बाजार में सड़क किनारे बिना अनुमति के रेहड़ियां-फड़ियां लगने से वाहन चालकों और राहगीरों को पेश आने वाली दिक्कतों के चलते नगर परिषद चंबा ने अब बिना अनुमति के लगाई जाने वाली रेहड़ी-फड़ियों को जब्त करने का निर्णय लिया है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में दिन प्रतिदिन बढ़ती वाहनों के पार्किंग की समस्या का हल तलाशते हुए नप चंबा ने फैसला लिया है कि सभी वार्डों में पार्किंग और पार्क निर्माण के लिए जगह तलाशी जाएगी।
विज्ञापन

खाली जगहों का चयन होने के बाद वहां पर पार्किंग और पार्क बनाने के लिए आगामी प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। नप अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि चौगान नंबर चार चिल्ड्रन पार्क का जल्द स्वरूप बदलेगा। खस्ताहाल चिल्ड्रन पार्क में विकासात्मक कार्य करवाने के लिए जैम कंपनी की ओर से टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। इसके तहत आने वाले दिनों में ये कार्य आरंभ होगा। इसके अलावा बैठक में शहर के विभिन्न मोहल्लों में खस्ताहाल नालियों की मरम्मत कार्य, नालियों पर जालियां डालने के कार्य समेत अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नप उपाध्यक्ष सीमा कश्यप, पार्षद खालिद मिर्जा, अंजू कुमारी, तीर्थ सिंह, पुष्पा बडियाल, सीमा कुमारी, अंजना देवी समेत नप चंबा के कर्मचारी अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें