फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: श्री गुरू गोबिंद सिंह साहिब के प्रकाश पर्व पर शहर में निकाली शोभा यात्रा

विज्ञापन
चंबा में गुरू गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर शोभायात्रा के दौरान गत्का खेलती गत्का टीम।संवा? - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। गुरु गोबिंद सिंह साहिब के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर रविवार 29 दिसंबर को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जनसाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसी क्रम में मंगलवार को सुबह जनसाली स्थित गुरुद्वारे में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ हुआ। इसके बाद दोपहर बाद नगर कीर्तन किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जनसाली से अर्जुन नगर जुलाहकड़ी गुरुद्वारा तक शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

इस दौरान गृह रक्षक बैंड, गतका कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर कर दिया। इस दौरान गतका कलाकार ने आंख पर पट्टी बांध जमीन पर लेटे व्यक्ति के सिर, पेट, बाजूओं पर रखे केले को तलवार से काटा। श्री गुरु सिंह सभा जनसाली चंबा के हजूरी रागी भाई कर्म सिंह ने बताया कि रविवार को भी जनसाली स्थित गुरुद्वारे में श्री अखंड पाठ साहिब का भोग सुबह दस बजे लगेगा। इसके बाद कीर्तन दरबार अरदास दोपहर दो बजे होगी। गुरू सिंह सभा जनसाली के मुख्य ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह की ओर से शब्द पाठ किया जाएगा। इसके अलावा कथा वाचक भाई करनवीर सिंह फतेहगढ़ साहिब वाले, रागी भाई मनजीत सिंह राज लुधियाना वाले शबद कीर्तन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें