चंबा। ग्राम पंचायत बाड़का के 10 परिवारों ने भाजाप को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। कांग्रेस में शामिल होने वालों में धर्म सिंह झोड़ा, चतरो पुखरी, रमेश कुमार पुखरी, विजय कुमार पुखरी, सुनील कुमार शाली, अनिल कुमार लंगा, राकेश कुमार झोड़ा, चमारू राम झोड़ा, नरेश कुमार और पंकज कुमार पुखरी आदि शामिल हैं। इन सभी परिवारों ने कहा कि वे बीजेपी की नीतियों और झूठे वादों से तंग आ चुके हैं, इसलिए उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने कहा कि आज जनता बीजेपी की नीतियों और वादाखिलाफी से परेशान होकर कांग्रेस में आस्था जता रही है। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता की आवाज बनकर कार्य करती रहेगी।