फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घरेलू गैस सिलिंडर के इस्तेमाल पर 10 ढाबा मालिकों को नोटिस

Thu, 23 Oct 2025 09:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से घरेलू गैस सिलिंडरों के इस्तेमाल पर शहर के 10 ढाबा मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। विभाग ने इसके लिए तीन दिन का समय निर्धारित किया है। दुकानदारों को तय समयावधि के भीतर अपना जवाब रखना होगा। इस मामले में जवाब न देने वाले ढाबा मालिकों पर विभाग की ओर से एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 13 अक्तूबर को जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंबा की टीम ने शहर की दुकानों, होटलों, रेस्तरां और ढाबों का निरीक्षण किया था। इस दौरान करीब 13 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए थे। टीम ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे घरेलू के बजाय कमर्शियल सिलिंडरों का प्रयोग करें। ढाबों में घरेलू सिलिंडरों का प्रयोग करना नियमों के खिलाफ है। उधर, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक करण ने कहा कि 10 ढाबा मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। अब जवाब न देने की सूरत में और जवाब से संतुष्ट न होने पर इन ढाबा मालिकों पर जुर्माना भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें