चंबा। गैहरा पुलिस चौकी की टीम ने तमडोठा के पास राहगीर से शराब की दस बोतलें बरामद की है। पुलिस ने इस संबंध में राहगीर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया
है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस चौकी गैहरा की टीम उपरोक्त स्थान पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान ऋषि कुमार सामने से पैदल आ रहा था। पुलिस टीम को देख राहगीर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा।
इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। पुलिस ने राहगीर को पकड़ा और उसके बैग की तलाशी शुरू की। इस दौरान उसके बैग में शराब की दस बोतलें पकड़ी गई।