फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Public Toilet Charges: शिमला में पब्लिक टॉयलेट अब फ्री नहीं, महिला-पुरुष दोनों को देने होंगे पांच रुपये

Mon, 30 Dec 2024 06:23 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

Shimla Public Toilet: शिमला नगर निगम नए साल से शहर के 30 सार्वजनिक शौचालयों में शुल्क वसूली की व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। ऐसी व्यवस्था लागू करने वाला शिमला प्रदेश का पहला शहर बन जाएगा। 
विज्ञापन
सार्वजनिक शौचालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में सार्वजनिक शौचालयों के इस्तेमाल पर अब महिला और पुरुष दोनों को पांच रुपये शुल्क चुकाना होगा। नगर निगम नए साल से शहर के 30 सार्वजनिक शौचालयों में शुल्क वसूली की व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। ऐसी व्यवस्था लागू करने वाला शिमला प्रदेश का पहला शहर बन जाएगा।

विज्ञापन


शहर के कारोबारी भी इसके दायरे में आएंगे। ये 150 रुपये मासिक शुल्क देकर नगर निगम से पास बनवा सकते हैं। पास दिखाकर कारोबारी और इनके सेल्समैन महीने भर तक सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल कर सकेंगे। महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को हुई नगर निगम की मासिक बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सदन में सिर्फ कांग्रेस पार्षद नरेंद्र ठाकुर ने इस प्रस्ताव का विरोध किया। निगम प्रशासन के अनुसार शहर में अभी 130 सार्वजनिक शौचालय हैं। ज्यादातर शौचालयों में कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

कुछ दिन पहले प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम ने महिलाओं को भी निशुल्क यूरिनल की सुविधा दे दी थी, लेकिन फिर भी महिलाओं से पैसे लिए जा रहे थे। शहर में सुलभ इंटरनेशनल सार्वजनिक शौचालयों का संचालन कर रही है। इसके एवज में निगम हर माह 2.44 लाख रुपये देने पड़ रहे हैं। प्रशासन ने तर्क दिया कि इन शौचालयों के संचालन और बेहतर रखरखाव के लिए अब शुल्क लिया जाएगा। बैठक में उप महापौर उमा कौशल भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन

मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि यह टॉयलेट टैक्स नहीं है, बल्कि इसे मेंटेनेंस के लिए वसूला जाएगा। नगर निगम शिमला सुलभ शौचालय को टॉयलेट की मेंटेनेंस के लिए पैसे देता है। मेंटेनेंस के लिए यह शुल्क लगाया जा रहा है। नगर निगम शिमला की योजना है कि शहर के करीब 25 से 30 ऐसे सार्वजनिक शौचालयों पर यूरिन शुल्क वसूला जाए, जहां लोगों की ज्यादा भीड़ होती है। यह शौचालय शिमला के मुख्य बाजार के आसपास हैं। वहीं, स्थानीय लोगों को से यूरिन जाने पर पांच रुपए वसूलने की तैयारी है। शौचालयों के बाहर यूपीआई पेमेंट के लिए कर क्यूआर कोड भी लगाए जाएंगे। आने वाले दिनों में नगर निगम शिमला जल्द इस योजना को लागू करने वाला है। 
विज्ञापन

उपनगरों और छोटे शौचालयों में मुफ्त सुविधा
नगर निगम के अनुसार कोर एरिया के 30 बड़े शौचालयों में ही पेशाब के एवज में यह शुल्क वसूली होगी। उपनगरों समेत करीब 100 शौचालयों में पहले की तरह निशुल्क सुविधा मिलेगी। प्रशासन ने कहा कि प्रदेश हाईकोर्ट ने सिर्फ महिलाओं से शुल्क लिए जाने पर आपत्ति जताई थी। महिलाओं से ही भेदभाव न हो, इसलिए अब पुरुषों से भी शुल्क लिया जाएगा।

इन शौचालयों में लगेगा शुल्क
ऑकलैंड टनल, विधानसभा चौक, टुटू चौक, शिल्ली चौक, प्रदेश हाईकोर्ट के समीप बने शौचालय, सब्जी मंडी, सब्जी मंडी मैदान, नाज चौक, रामबाजार, ऐग मार्केट, लोकल बस स्टैंड, रिज मैदान, रोटरी टाउन हॉल के महिला एवं पुरुष, न्यू प्लाजा, मिडल बाजार की सीढि़यां, लोअर बाजार टनल महिला एवं पुरुष, कुमार स्टूडियो के पास, लिफ्ट पार्किंग, लक्कड़ बाजार, डिप्लोमेट होटल लक्कड़ बाजार के पास, पुलिस चौकी संजौली, छोटा शिमला बाजार, विकासनगर पुलिस चौकी, बीसीएस, सेक्टर दो न्यू शिमला, खलीनी चौक, हनुमान मंदिर खलीनी के पास बने नगर निगम शौचालय में अब शुल्क लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें