उन्होंने कहा कि उनके पिता की सरकारी नौकरी करते थे। नौकरी के दौरान उनके प्रदेश में कई जगह ट्रांसफर हुए। इसके कारण उन्होंने हिमाचल प्रदेश के कई स्कूलों में पढ़ाई की है। इनमें सेंट ल्यूक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन और कुल्लू में अवर लेडी ऑफ स्नो हाई स्कूल शामिल हैं। छुट्टियों के दौरान अपने माता पिता से साथ वह शिमला घूमने आते थे। ऐसे में हर बार संकट मोचन मंदिर जाते थे। इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध धर्मशाला के एक सरकारी कॉलेज से भूविज्ञान में मास्टर ऑफ साइंस की उपाधि हासिल की।