फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: डॉ. सन्नी शुक्ला बोले- राज्यपाल पर संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन न करने का आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण

Mon, 24 Nov 2025 06:56 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला ने कहा कि युवा कांग्रेस अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर को राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद की गरिमा का सम्मान करना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद की गरिमा का सम्मान करना चाहिए और निराधार बयानबाजी से बचना चाहिए।

विज्ञापन


भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि युवा कांग्रेस संवैधानिक प्रमुख पर ऐसे गैर जिम्मेदाराना और ओछी राजनीति से प्रेरित आरोप लगा रही है। यह कदम केवल प्रदेश की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार की तीन साल की विफलताओं से ध्यान भटकाने का प्रयास मात्र है। उन्होंने कहा कि उन्हें राजभवन पर उंगली उठाने के बजाय अपनी सरकार से युवाओं के लिए किए गए वादों पर जवाब मांगना चाहिए। कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए हुए तीन साल हो चुके हैं। इन वर्षों में यह सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है।

कहा कि युवा कांग्रेस अध्यक्ष बताएं कि उनकी सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए क्या किया। चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं को गारंटियां दी थीं, जिनमें पहली कैबिनेट में एक लाख पक्की नौकरियां देने का वादा सबसे प्रमुख था। कांग्रेस सरकार ने तीन साल में वास्तव में कितनी पक्की नौकरियां दी हैं। क्या वे एक लाख के आंकड़े के आसपास भी पहुंच पाए हैं। सन्नी शुक्ला ने युवा कांग्रेस के अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर को नसीहत देते हुए कहा कि अगर वह वास्तव में युवाओं के प्रतिनिधि हैं और उनकी समस्याओं को लेकर गंभीर हैं, तो उन्हें राजभवन पर बयानबाजी करने की जगह राज्य में सत्तारूढ़ सरकार के समक्ष जनता और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें