फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: युवा सकारात्मक सोच, ऊर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण में निभाएं भूमिका

Fri, 02 Jan 2026 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बलघाड़ में धराड़ प्रीमियर लीग सीजन-3 के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि को सम्मानित करते हुए। स्रोत:
विज्ञापन
बलघाड़ में धराड़ प्रीमियर लीग सीजन-3 का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

-सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र की 12 टीमें ले रहीं भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिव शक्ति युवक मंडल धराड़ की ओर से ग्राम पंचायत बलघाड़ के रामबन खेल मैदान में धराड़ प्रीमियर लीग सीजन-3 का शुभारंभ हुआ। इस सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आसपास के क्षेत्रों की लगभग 12 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभांरभ शिक्षाविद एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सुमन प्रजापति ने किया। इस अवसर पर उनकी पत्नी अंजना प्रजापति भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। प्रतियोगिता की एंट्री फीस 1,100 रुपये रखी गई है। प्रतियोगिता के विजेता को 7,100 रुपये और उपविजेता को 4,100 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्यातिथि ने कहा कि वर्तमान वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में युवाओं को शिक्षा और रोजगार कौशल के साथ खेल एवं मनोरंजन के प्रति भी गंभीरता दिखानी चाहिए। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि नेतृत्व, अनुशासन और टीमवर्क जैसे जीवन मूल्यों को भी सुदृढ़ करता है। पढ़ाई और रोजगार कौशल के साथ-साथ खेलों को भी बराबर महत्व देना चाहिए। जब युवा खेल के मैदान में मेहनत करता है, तो वह जीवन की हर चुनौती का सामना करना सीखता है। ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को यदि सही मंच और मार्गदर्शन मिले तो वह राज्य ही नहीं, बल्कि देश दुनिया में भी अपना नाम रोशन कर सकते हैं। इस अवसर पर युवक मंडल के प्रधान शशिकांत ने बताया की धराड़ प्रीमियर लीग-3 ने न केवल क्षेत्र में क्रिकेट प्रेमियों को उत्साहित किया है, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने की एक सशक्त पहल के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें