फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनों को पूरा करने के लिए आगे आएं युवा : शालिनी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय स्वास्तिक सम्मेलन
विज्ञापन

देश भर से 252 युवाओं ने लिया सम्मेलन में भाग


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। युवा एनजीओ की ओर से धर्मशाला में राज्य स्तरीय युवा शिखर सम्मेलन स्वास्तिक-2024 का आयोजन किया गया। प्रदेश के साथ देश के विभिन्न राज्यों से युवाओं ने इसमें उत्साह से भाग लिया।
जानकारी देते हुए संस्था के राज्य मीडिया संयोजक ठाकुर दीक्षित धलारिया ने बताया कि इस सम्मेलन में युवाओं को सेवा कार्यों में प्रेरित करने , सर्वांगीण विकास और उनकी समस्याओं के समाधान करने के लिए विभिन्न सत्रों और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन का शुभारंभ कांगड़ा पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री (आईपीएस) ने किया। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे आएं। इस प्रकार के मंचो को अवसर बनाकर समाज के लिए कुछ करना चाहिए। सम्मेलन में युवाओं को सर्वांगीण विकास, पर्यावरण, नशा निवारण, रक्तदान का महत्व, बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी, ज्योतिष, विमानन अनुभव, नशा नियंत्रण व प्रभाव, महिला स्वास्थ्य व सशक्तिकरण, उद्यमशीलता जैसे विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने विचार विमर्श कर ज्ञानवर्धक जानकारी से अवगत करवाया। युवाओं ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान के उद्देश्य से विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसमें गद्दी नृत्य, हिमाचली फोक सिंगर सुनील राणा की प्रस्तुति, कुल्लू नाटी, शिमला नाटी, गोरखा नृत्य, भांगड़ा व स्थानीय लोकगीतों ने युवाओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन

सम्मेलन के समापन पर नगरोटा के विधायक आरएस बाली ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि युवा संस्था युवाओं को सही दिशा देने में अच्छा कार्य कर रही है और सकारात्मक सोच के साथ सेवा संकल्प लिए आगे बढ़ रही है। उन्होंने प्रतिभागी युवाओं को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। इस सम्मेलन में प्रदेश के सभी के साथ केरल, तमिलनाडु, राजस्थान, चंडीगढ़ और बिहार सहित अन्य राज्यों के 252 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर संस्था की ओर से सुमित ठाकुर, ललित डोगरा, सुंधाशु ठाकुर, अनुराग, मनोज और कपिल देव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें