- मारकंड में आयोजित हुआ वाईएलटीपी कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। युवाओं को सशक्त बनाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से वाईएलटीपी यानी यूथ लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन मारकंड में किया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर, प्रदेश के अन्य जिलों सहित पड़ोसी राज्यों के युवाओं ने भी भाग लिया।
प्रशिक्षण शिविर में युवाओं ने जीवन जीने की कला सीखी। साथ ही एक सशक्त नेतृत्व क्षमता कैसे विकसित की जाए, इसके बारे में भी जानकारी ली। युवाओं ने जिम्मेदारी लेने और खुद को सक्षम बनाने का संकल्प लिया। शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक सैंसी शर्मा और उनकी टीम ने युवाओं को विभिन्न प्रकार के ज्ञान और अन्य गतिविधियों के माध्यम से बहुत कुछ सिखाया। सैंसी शर्मा ने बताया कि वाईएलटीपी व्यक्तिगत विकास और संचार कौशल पर ध्यान केंद्रित करता है। तनाव कम करने वाली श्वास तकनीकों के माध्यम से व्यक्तियों को आंतरिक शांति मिलती है। समुदाय सेवा की भावना से एक साथ आते हैं। युवाओं को ग्रामीण परियोजनाओं के लिए स्वयंसेवक बनने के लिए प्रेरित किया जाता है। इन सत्रों में बोए गए बीजों का फल पूरे समुदाय द्वारा अनुभव किया जाता है। युवाओं ने कहा कि इन आठ दिनों में उनमें बहुत ही सकारात्मक परिवर्तन आया है।