बरमाणा में श्मशान घाट की सफाई करने पहुंचे युवा। स्रोत: जागरूक पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बरमाणा में रविवार को युवाओं ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए श्मशानघाट की सफाई की। पूर्व उप प्रधान नतीश ठाकुर की अगुवाई में करीब 20 युवाओं ने श्रमदान कर श्मशानघाट परिसर को साफ-सुथरा बनाया। इस अवसर पर नतीश ठाकुर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि यदि युवा अपना समय सार्वजनिक कार्यों में लगाएंगे तो वे नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई से भी दूर रहेंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि हर रविवार को युवाओं के साथ मिलकर किसी न किसी सार्वजनिक स्थल की सफाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले रविवार को होने वाले गुग्गा मेले को देखते हुए खतेड़ से गुग्गा मंदिर तक जाने वाले रास्ते की सफाई की जाएगी। इस दौरान पिंकल चौधरी, अंकुश ठाकुर, शिवम ठाकुर, आयुष महाजन, राकेश संख्यान, जितेंद्र कुमार, पंकज ठाकुर, रिंकू संख्यान, नवनीत ठाकुर सहित अन्य युवाओं ने श्रमदान किया।