फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युकां ने महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

विज्ञापन
घुमारवीं में धरना-प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि के विरोध में युवा कांग्रेस ने घुमारवीं में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव और जिला ऊना प्रभारी रजनीश मेहता की अध्यक्षता में किया गया। कहा कि देश में गरीबों की कोई सुध नहीं ली जा रही है। इससे गरीब आहत और परेशान है।
विज्ञापन

मेहता ने कहा कि महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। घरेलू गैस सिलिंडर के दाम करीब 866 तक पहुंच चुके हैं। हिमाचल में पिछले 11 दिन में रसोई गैस सिलिंडर 75 रुपये महंगा हुआ है। इससे आमजन जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है। पहले सब्सिडी के ढाई सौ से 300 रुपये तक खाते में आते थे, जोकि अब मात्र 31 रुपये तक रह गए हैं। पेट्रोल और डीजल के दामों में भी रोजाना वृद्धि हो रही है। पेट्रोल के दामों ने पहली बार शतक का आंकड़ा छुआ है। जहां गरीब और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को लाभकारी योजनाओं का लाभ देकर राहत प्रदान की जानी चाहिए, वहीं महंगाई का अतिरिक्त बोझ डालकर शोषण किया जा रहा है।
रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से पूरा बजट गड़बड़ा गया है। इससे मध्यम और निम्न वर्गीय परिवार ज्यादा प्रभावित हुए हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस केंद्र सरकार से मांग करती है कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों को तुरंत वापस ले अन्यथा पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेस चक्का जाम करेगी। इस मौके पर जिला युवा कांग्रेस महासचिव अरविंद कालिया, ब्लॉक युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला युवा कांग्रेस प्रवक्ता विकास कुमार, महासचिव अभिषेक धीमान, वरुण कुमार, गौरी शंकर, अर्जुन, मनप्रीत, विकास आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें