फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समलोहल का मंजीत जम्वाल सेना में बना लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
मंजीत सिंह जम्वाल अपने माता पिता के साथ - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। जिले के समलोहल गांव के मंजीत सिंह जम्वाल पुत्र कुशल सिंह ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। मंजीत ने कक्षा दसवीं और जमा दो की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कपाहड़ा से प्राप्त की। इसके बाद जेएनयू दिल्ली से बीए की शिक्षा पूरी की। मंजीत सिंह जम्वाल ने भारतीय सेना का प्रशिक्षण वर्ष 2017 से 12 दिसंबर 2020 तक पूरा किया। 12 दिसंबर 2020 को भारतीय सेना प्रशिक्षण संस्थान देहरादून से पास आउट हुए। वह भारतीय सेना प्रशिक्षण संस्थान के बेस्ट राइडर भी रह चुके हैं। 31 दिसंबर 2010 को 20 पंजाब में सिपाही के तौर पर सेना में भर्ती हुए थे। सेना में रहते हुए परीक्षा पास कर डायरेक्ट लेफ्टिनेंट बने हैं। मंजीत के पिता सेना से हवलदार सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें