घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस ने मास्क नहीं पहनने पर चार लोगों के चालान काटे हैं। ये चालान घुमारवीं के विभिन्न स्थानों पर काटे गए हैं। थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार लोगों के बिना मास्क के चालान कर चार हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। रजनीश ठाकुर ने बताया कि घुमारवीं थाना पुलिस लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रही है। मास्क लगाने का आग्रह किया जा रहा है। फिर भी कुछ लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। ऐसे लोगों के चालान काटे गए हैं। डीएसपी अनिल ठाकुर ने कहा कि पुलिस लोगों को मास्क पहनने और कोविड नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रही है। अगर कोई पालन नहीं करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।