फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। गुजरात की एक कंपनी में आईटीआई पास युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका है। फीटर, मैकेनिक, टर्नर, बेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक व्हीकल, ऑटोमोबाइल ट्रेड में पास युवाओं के पद भरे जाएंगे। इसके लिए साक्षात्कार 4 सितंबर को संतोषी आईटीआई दकड़ी चौक घुमारवीं में होगा।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रिंसिपल ओपी शर्मा ने बताया कि कंपनी चयनित युवाओं को 17,500 मासिक वेतन सहित अन्य सुविधाएं प्रदान करेगी। कंपनी के अधिकारी आईटीआई पास युवाओं जिनकी आयु 18 से 23 साल के बीच हो उनका चयन करेगी। पैन कार्ड/आधार कार्ड एवं आईटीआई पास प्रमाण पत्र तीन सेट और पांच फोटो लाना आवश्यक है। आईटीआई के प्रबंधक निदेशक अमरनाथ ने कहा कि साक्षात्कार के समय मॉस्क, सोशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजेशन आदि नियमों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें