फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेओएआईटी की प्रवीक्षा अवधि पूरी, नहीं बढ़ा पे-स्केल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। प्रदेश सरकार ने साल 2017 में विभिन्न विभागों में तैनात किए गए लगभग 1400 के करीब जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी कर्मचारियों को लेकर आरएंडपी रूल की अधिसूचना जारी की है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी यूनियन ने आगामी पांच वर्षों के लिए कर्मचारियों के सेम स्केल पर काम करने का कड़ा विरोध किया है।
विज्ञापन

यूनियन ने सरकार से मांग की है कि अन्य कर्मियों की तरह जेओएआईटी कर्मचारियों को भी प्रोबेशनर पीरियड के बाद 10300-3200 पे स्केल दिया जाए। ताकि कर्मचारियों को किसी प्रकार की आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।
उल्लेखनीय है कि सरकार ने साल 2017 में प्रदेश भर में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के 1400 पद भरे गए थे। उक्त सभी कर्मचारियों ने 2020 में अपनी प्रवीक्षा अवधि पूरी कर ली है। इस अवधि को पूरा करने पर उक्त कर्मियों के लिए सरकार ने जो आरएंडपी रूल की अधिसूचना जारी की है उसमें इनका पे स्केल नहीं बढ़ाया गया है। जबकि अन्य सभी कर्मियों को नया पे-स्केल दिया जा रहा है। अधिसूचना के अनुसार इन कर्मियों को आगामी पांच साल इसी पे-स्केल पर काम करना होगा। इसको लेकर जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी यूनियन में सरकार के प्रति खासा रोष है। हालांकि अधिसूचना में कर्मचारियों के लिए राहत की बात यह है कि पांच साल बाद इन कर्मचारियों को जूनियर असिस्टेंट में मर्ज और फीडर कैडर में शामिल किया जाएगा। वहीं प्रमोशन चैनल बनाना कर्मचारियों के हित में है। इसके लिए यूनियन ने सरकार का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

इनसेट
प्रोबेशनर पीरियड पूरा होने के बाद जेओएआईटी कर्मियों को 10300-3200 स्केल दिया जाए। ताकि आने वाले पांच वर्षों में कर्मचारियों को आर्थिक हालातों से नहीं जूझना पड़े। अधिसूचना में पांच साल बाद सिर्फ 50 प्रतिशत कर्मियों को ही जूनियर असिस्टेंट बनाने की बात की गई है जो कि संगठन को मान्य नहीं है। पांच साल बाद 100 प्रतिशत कर्मियों को जूनियर असिस्टेंट पर पदोन्नत किया जाए। ताकि सभी को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

-वेद प्रकाश, अध्यक्ष जेओएआईटी यूनियन हिमाचल प्रदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें