फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिताली सेठी को मिस इंडिया खादी-2019 का अवार्ड जीतने पर किया सम्मानित

विज्ञापन
बिलासपुर में मिताली सेठी को मिस इंडिया का अवार्ड जीतने के बाद सम्मानित करते लाडली फाउंडेशन के सद? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। लाडली फाउंडेशन की ओर से जिला मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रेनबो स्टार क्लब के संरक्षक रेडक्रॉस अवार्डी शीला सिंह ने की। कार्यक्रम में बिलासपुर की बेटी मिताली सेठी को मिस इंडिया खादी-2019 का अवार्ड जीतने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारियों अनिता जसवाल, शालू, रश्मि गौतम, रेखा बिष्ट, निर्मला राजपूत सिंह और शिला सिंह ने हिमाचली टोपी शॉल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद वुमन एक्सीलेंसी अवार्डी शीला सिंह एवं शहर के प्रमुख समाजसेवी मुनीर अख्तर लाली ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि मिताली सेठी ने जिला बिलासपुर का नाम हिमाचल ही नहीं अपितु पूरे देश में रोशन किया है।
सभी बिलासपुर वासियों के लिए यह गर्व का विषय है। इस मौके पर मिस इंडिया खादी मिताली सेठी ने युवाओं से आग्रह किया कि युवा नशे से दूर रहें। युवा देश का भविष्य है युवाओं में नशे तथा कट्टरवादता के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। मिताली सेठी ने कहा कि लाडली फाउंडेशन सामाजिक, धार्मिक, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय कार्य कर रही है तथा समाज को सही दिशा देने में कटिबद्ध है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मिताली सेठी बिलासपुर के मेन मार्केट के स्थायी निवासी हैं तथा वर्तमान में हैदराबाद में कार्यरत हैं। मिताली सेठी ने कहा कि लाडली फाउंडेशन के साथ जुड़कर वह महिला सशक्तीकरण और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रयासरत रहेंगी। इस मौके पर क्लब के प्रधान अजय कौशल, वासुदेव, नीतीश कुमार, तनवीर खान, कृत्तिका शर्मा, राजीव ठाकुर, मधु कोल, संगीता एवं शहर के समाजसेवी तनुज सोनी इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें