फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कविता के मंच पर खिले बिलासपुर कॉलेज के युवा रचनाकार

विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में आयोजित काव्य गोष्ठी में भाग लेने वाले छात्र व अध्यापक। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
सामाजिक और समकालीन विषयों पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की प्रभावी कविताएं
विज्ञापन

हिंदी में चित्ररेखा, अंग्रेजी काव्य वर्ग में भार्गवी ने पाया पहला प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के साहित्यिक क्लब की ओर से काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहित्य और काव्य-सृजन के प्रति रुचि विकसित करना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच उपलब्ध कराना था।
विज्ञापन

गोष्ठी में 20 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हिंदी और अंग्रेजी भाषा में अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया। प्रस्तुत रचनाओं में सामाजिक, मानवीय और समकालीन विषयों को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मौलिक रचनाओं को विशेष महत्व दिया गया। इसके लिए प्रतिभागियों की कविताओं की साहित्यिक चोरी (प्लेगरिज्म) और एआई-जनित सामग्री के संदर्भ में भी जांच की गई। अंग्रेजी काव्य वर्ग में भार्गवी ने पहला, प्रत्युष ने दूसरा और वृतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं हिंदी वर्ग में चित्ररेखा पहला, मीनाक्षी ने दूसरा और सपना और आंचल संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. नम्रता पठानिया, डॉ. श्याम लाल, प्रो. अनु प्रिया, डॉ. अजीत कुमार और डॉ. हेमा ठाकुर के सहयोग से हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसी साहित्यिक गतिविधियां व्यक्तित्व विकास और सृजनात्मक अभिव्यक्ति को नई दिशा देती हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को जारी रखने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें