कहा, क्षेत्र के विकास और भविष्य को तय करने में भागीदार बनने का हुआ एहसास
साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाएं और पारदर्शी कार्यप्रणाली को बताया प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर निकाय चुनावों में इस बार नए मतदाताओं का उत्साह खास तौर पर देखने को मिला। पहली बार मतदान करने पहुंचे युवा मतदाताओं ने पूरे जोश और जिम्मेदारी के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर युवाओं में अलग ही उत्सुकता नजर आई और लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी को लेकर वे काफी उत्साहित दिखाई दिए।
कई युवाओं ने इसे अपने जीवन का यादगार पल बताया। उनका कहना था कि पहली बार वोट डालकर उन्हें यह एहसास हुआ कि अब वे भी अपने क्षेत्र के विकास और भविष्य को तय करने में भागीदार बने हैं। पहली बार वोट डालने पहुंचे मतदाताओं ने लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। युवाओं का मानना था कि मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी भी है, जिसके माध्यम से वे अपने क्षेत्र में बेहतर नेतृत्व चुन सकते हैं और सकारात्मक बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। युवा मतदाताओं ने उम्मीदवारों का चयन उनकी ईमानदारी, लोगों के प्रति व्यवहार, विकास की सोच और जनता से जुड़े रहने की कार्यशैली को देखकर किया। युवाओं ने साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाएं और पारदर्शी कार्यप्रणाली को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया।
इनसेट
मैंने पहली बार वोट डाला है और यह मेरे लिए बहुत खास अनुभव रहा। मैंने ऐसे उम्मीदवार को चुना जो लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझता हो। मेरे लिए ईमानदारी और विकास सबसे महत्वपूर्ण रहे। मैं चाहती हूं कि वार्ड में साफ-सफाई और महिलाओं के लिए बेहतर सुविधाएं बढ़ें। - वनिशा शामा, घुमारवीं
इनसेट
मैंने पहली बार वोट डाला है और मतदान करने के बाद मुझे गर्व महसूस हुआ। मैंने उम्मीदवार का चयन उसके व्यवहार और जनता के प्रति सोच को देखकर किया। मैं चाहती हूं कि युवाओं के लिए बेहतर अवसर और मूलभूत सुविधाओं में सुधार हो। - दिव्या ज्योति, घुमारवीं
इनसेट
मैंने पहली बार वोट डाला है और यह अनुभव मेरे लिए यादगार बन गया। मैंने उस उम्मीदवार को वोट दिया जो बिना भेदभाव के सभी लोगों के लिए काम करने की सोच रखता हो। मैं अपने क्षेत्र में बेहतर सड़कें और स्वच्छ वातावरण देखना चाहती हूं। - शरण्या मेहता
इनसेट
मैंने पहली बार वोट डाला है और अब मुझे लग रहा है कि मैं भी अपने क्षेत्र के भविष्य के निर्णय में भागीदार हूं। मैंने ऐसे उम्मीदवार को चुना जो विकास कार्यों को प्राथमिकता देता हो। मैं चाहती हूं कि लोगों की समस्याओं का समाधान समय पर हो और वार्ड का समग्र विकास हो। - कनिका शर्मा
इनसेट
पहली बार मतदान का प्रयोग किया। क्षेत्र में विकास के मुद्दों को लेकर मतदान किया है। प्रतिनिधि जो भी चुनकर आए, उससे यही उम्मीद है कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए और वार्ड के साथ शहर की उन्नति के लिए कार्य करे। - जसप्रीत कौर, बिलासपुर
युवा मतदाता कनिका शर्मा
युवा मतदाता कनिका शर्मा
युवा मतदाता कनिका शर्मा
युवा मतदाता कनिका शर्मा