फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अश्लील वीडियो बनाकर युवती को धमकाने वाला युवक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कर रही जांच, आरोपी के घर पर लगा है ताला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत 21 वर्षीय युवती की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला युवक फरार है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को थाना बुलाया था लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद आरोपी युवक ने मोबाइल फोन भी बंद कर दिया है। पुलिस उसके घर गई लेकिन वहां कोई सदस्य नहीं था। घर में ताले लगे थे। बता दें कि घुमारवीं थाना में एक युवती ने युवक पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार युवक जबरदस्ती उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। आरोपी युवक रविवार शाम युवती के घर में घुस गया। युवक ने चाकू निकाल कर युवती और उसके परिजनों को धमकाया। युवती ने बताया कि युवक ने उसके साथ मारपीट भी की है। युवती ने पुलिस उपाधीक्षक घुमारवीं को भी आपबीती सुनाई। पुलिस उपाधीक्षक चंद्रपाल ने कहा कि युवती की ओर से शिकायत दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें