फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बाइक चोरी मामले में पंजाब के युवक और युवती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कोट कहलूर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में पंजाब के संगरूर जिले से एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। मामले में आगामी जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, बाइक चोरी की शिकायत पर 17 सितंबर को कोट कहलूर थाने में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके ठिकानों का पता लगाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने संगरूर में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान गुरविंदर सिंह (22), निवासी लोंगोवाल, जिला संगरूर, पंजाब के रूप में हुई है। वहीं, युवती भी संगरूर जिले की निवासी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें