फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग जरूरी: नेकराम

विज्ञापन
घंडालवीं महाविद्यालय में आयोजित शिविर में योगाभ्यास करते हुए विद्यार्थी। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन।
विज्ञापन
घंडालवीं महाविद्यालय में तीन दिवसीय योग शिविर का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

पहले दिन ताड़ासन, कटि आसन, वज्रासन, प्राणायाम का कराया अभ्यास

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में सोमवार को आईक्यूएसी सेल और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय योग शिविर शुरू हुआ। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. रीता शर्मा ने की।
विज्ञापन

योग शिविर के पहले दिन योगाचार्य नेकराम शास्त्री ने विद्यार्थियों को योग के महत्व बताए और विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार, विभिन्न प्रकार के आसन जैसे कि ताड़ासन, कटि आसन, वज्रासन, प्राणायाम करवाए और मंत्र उच्चारण के महत्व के बारे में भी सिखाया। योगाचार्य ने कहा कि आजकल अधिकांश लोगों में विटामिन डी और बी12 की कमी देखी जा रही है। वायु दोष और कई अन्य शारीरिक व मानसिक बीमारियों भी बढ़ रही हैं। इन समस्याओं से निजात पाने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि यह मन और आत्मा को जोड़ने का माध्यम है। प्राचार्य रीता शर्मा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखना एक चुनौती है। योग एक ऐसी प्राचीन विद्या है जो हमें इस चुनौती का सामना करने की शक्ति देती है। विद्यार्थियों को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए, ताकि वह स्वस्थ और ऊर्जावान होकर अपनी पढ़ाई और भविष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकें। यह तीन दिवसीय योग शिविर विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें