फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग मन, शरीर, आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की पद्धति : सुरजीत

Sat, 20 Jun 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
मजारी स्कूल आयोजित योग सत्र में भाग लेते बच्चे। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
मजारी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों, अध्यापकों और एसएमसी के सदस्यों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की एक प्राचीन भारतीय पद्धति है। योग से सकारात्मक सोच, सात्विक ऊर्जा और आत्मविश्वास का निर्माण होता है, जिससे कठिन से कठिन कार्य भी सरल प्रतीत होने लगते हैं। वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में तनाव, चिंता और विभिन्न शारीरिक समस्याओं से बचाव के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। स्कूल की वरिष्ठ प्रवक्ता अनुराधा शर्मा, अध्यापिका शैली अग्निहोत्री, रेणु शर्मा, सुमन ठाकुर ने विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और सूक्ष्म व्यायाम कराया। साथ ही उनके महत्व की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग का अधिकतम लाभ तभी प्राप्त होता है जब इसे नियमित रूप से, सही विधि और प्रशिक्षित मार्गदर्शन में किया जाए। गलत तरीके से किया गया योग लाभ के स्थान पर हानि भी पहुंचा सकता है। प्रतिदिन प्रातःकालीन खाली पेट किया गया योग एवं व्यायाम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। एसएमसी अध्यक्ष गुरमेल सिंह ने विद्यार्थियों को मोबाइल, टीवी और अन्य डिजिटल उपकरणों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों से बचने, प्रतिदिन कुछ समय योग और ध्यान के लिए निकालने की प्रेरणा दी। योग एकाग्रता बढ़ाने, स्मरण शक्ति को मजबूत करने, तनाव कम करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करने का प्रभावी माध्यम है। वर्तमान जीवन शैली में बढ़ते तनाव, मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अवसाद जैसी समस्याओं से बचाव के लिए योग एक सरल एवं प्रभावी उपाय है। सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग अपनाने, स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य नीलम धीमान, अनुराधा शर्मा, राजेश शर्मा, हरप्रीत कौर, सतनाम कौर, रेखा अत्री, रेणु शर्मा, सुमन ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, शैली अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें