फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से बनाता है स्वस्थ एवं सशक्त : राजेश धर्माणी

Sun, 21 Jun 2026 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित योग कार्यक्रम में योग करते मंत्री राजेश धर्माणी व अन्य। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
बलोह, त्यून खास में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में तकनीकी शिक्षा मंत्री ने की शिरकत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। आयुष विभाग की ओर से घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के बलोह और त्यून खास में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
मंत्री ने ने स्कूली बच्चों, स्थानीय लोगों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विभिन्न योगासनों का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि योग हमारी दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए तथा नियमित रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योग का वास्तविक लाभ तभी प्राप्त होगा, जब इसे नियमित तौर पर सही विधि के अनुसार किया जाए। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा का निवास होता है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति ही अपने परिवार, समाज, प्रदेश तथा देश के विकास में प्रभावी योगदान दे सकता है। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में तनाव अनेक बीमारियों का प्रमुख कारण बनता जा रहा है। ऐसे में लोगों को योग और ध्यान के माध्यम से स्वयं को तनाव मुक्त रखने का प्रयास करना चाहिए। योग जहां मानसिक शांति प्रदान करता है तो वहीं सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवाह करता है। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें