फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

विज्ञापन
बरोलासपुर मे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दौरान योगा करती युवती। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को कोरोना काल के चलते छह वर्षों में पहली बार विभिन्न स्कूलों और संस्थाओं ने ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से मनाया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों एवं गुरुओं ने ऑनलाइन वीडियो एवं फोटो के माध्यम से योग से जुड़े विविध आसनों के बारे में जानकारी दी।इसमें बच्चों ने वीडियो के माध्यम से योगाभ्यास कराया। ताकि, आमजन मानस जनता का पूरा सहयोग करता रहे। योग दिवस शुरू होने के बाद हर वर्ष इस दिवस को धूमधाम से मनाया जाता रहा है।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल औहर में स्कूल प्रधानाचार्य तिलक राज शुकला के मार्गदर्शन में शारीरिक शिक्षक पवन ने विद्यार्थियों को घर पर ही ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से विभिन्न योग क्रियाएं करवाई। इसके साथ साथ इस ऑनलाइन सत्र के दौरान बच्चों को योग करें, स्वस्थ रहें विषय पर विभिन्न स्लोगन व ड्राइंग बनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। वहीं लाडली फाउंडेशन की जिला उपाध्यक्ष बिलासपुर रश्मि गौतम ने अपने गृह निवास पर अपने परिवार के साथ योगाभ्यास किया।
रश्मि गौतम ने कहा कि कि योग का अर्थ है जोड़ अर्थात यह आपके जीवन में जमा का काम करता है। यह साबित हो चुका है कि योग में बीमारी से बचने का इलाज है और योग से मन शांत रहता है जो मांसपेशियों का व्यायाम होता है यह शोधों द्वारा साबित हो चुका है कि योग शारीरिक व मानसिक रूप से वरदान है। इसी तरह नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से युवा मंडलों द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार योग प्रक्रियाएं करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें