फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राज्य स्तरीय नलवाड़ी में शुरू हुए कुश्तियों के मुकाबले

Thu, 20 Mar 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
राज्य स्तरीय नलवाड़ी में कुश्ती प्रतियोगिता का पूजा अर्चना कर शुभारंभ करते पुलिस अधीक्षक संदीप
विज्ञापन
-23 मार्च को होंगे फाइनल मुकाबले
विज्ञापन

-नामी पहलवानों को किया गया है आमंत्रित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में वीरवार को कुश्तियों का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर दंगल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

नलवाड़ी मेले में चार दिन तक कुश्ती प्रतियोगिता चलेगी। 23 मार्च को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।पहलवानों के खाने की व्यवस्था निशुल्क छिंज लंगर समिति की ओर से की गई है। मुख्यातिथि संदीप धवल ने अखाड़ा पूजन, धमाल सहित अन्य रीति-रिवाजों का पालन करते हुए कुश्तियों का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में हिम कुमार, हिम बाला सहित विभिन्न वर्गों के मुकाबले होंगे। समिति ने देश भर के नामी पहलवानों और अखाड़ों को इस छिंज में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया हैं। वीरवार को हिम कुमार और हिम बाला की प्रविष्टियां ठीक करवाई गईं। इन दोनों कुश्तियों के मुकाबले दिनांक शुक्रवार को होंगे। इसके अलावा वीरवार से ही सामान्य पुरुषों और महिलाओं के मुकाबलों के लिए प्रविष्टियां शुरू हो गई। 22 मार्च के बाद सामान्य पुरुषों और महिलाओं के मुकाबले की प्रविष्टियां 23 मार्च को मान्य नहीं होगी। समय के बाद किसी भी प्रकार की कोई भी प्रविष्टि नहीं कराई जा सकेगी, लेकिन विशेष रूप से इच्छुक पहलवान आम कुश्ती में भाग ले सकेंगे। 23 मार्च को सभी वर्गों के फाइनल करवाए जाएंगे। विजेता पहलवानों को ईनामी राशि और गुर्ज देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

राज्य स्तरीय नलवाड़ी में कुश्ती प्रतियोगिता का पूजा अर्चना कर शुभारंभ करते पुलिस अधीक्षक संदीप

राज्य स्तरीय नलवाड़ी में कुश्ती प्रतियोगिता का पूजा अर्चना कर शुभारंभ करते पुलिस अधीक्षक संदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें