बाल केसरी, छोटी माली, बड़ी माली की होगी कुश्तियां
लखदाता छिंज कमेटी बलोह की बैठक में लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। लखदाता छिंज कमेटी ग्राम पंचायत बलोह की बैठक कमेटी के प्रधान राजपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी कुश्तियां का आयोजन किया जाएगा। 20 अप्रैल को सवाल और 21 अप्रैल को राजकीय प्राथमिक पाठशाला रियाना स्थित सांगासवी 2 मैदान में दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें बाल केसरी, छोटी माली और बड़ी माली की कुश्तियों का आयोजन किया जाएगा। विजेता पहलवान को नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। बाल केसरी में 12 साल से कम आयु वर्ग के केवल ग्राम पंचायत बलोह के बाल पहलवान ही भाग ले सकेंगे। 12 साल से कम और 21 साल से कम आयु वाले पहलवान अपना आधार कार्ड अवश्य साथ लाएं। 12 अप्रैल को भयानु में कुश्तियों के सफल आयोजन के लिए कमेटी की ओर से चादर चढ़ाई जाएगी। बैठक में वासुदेव, ज्ञान सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान परमजीत सिंह, सुभाष चंद्र, संतोष गौतम, प्यारेलाल, अमर नाथ शास्त्री, सुरेश, प्रीतम सिंह, प्यारे लाल, अनिल, हंस राज आदि उपस्थित रहे।