फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में मनाया विश्व चिंतन दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
-विद्यार्थियों ने किया अपने-अपने धर्म से संबंधित स्तुति गान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में विश्व चिंतन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। इस दौरान अलग-अलग संप्रदायों से संबंधित विद्यार्थियों ने अपने-अपने धर्म से संबंधित स्तुति गान किया।
विज्ञापन


भारत स्काउट्स एंड गाइड मिशन से जुड़े विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ प्राचार्य रिंकू कुमारी ने भी इस प्रार्थना सभा में भाग लिया। स्काउट्स से जुड़े सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों ने लार्ड बेडेन पावेल की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए। विश्व चिंतन दिवस प्रत्येक साल 22 फरवरी को युवाओं में समाजसेवा, विचार-विमर्श और ग्लोबल समस्याओं पर विचार करने के लिए प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर की लड़कियों, महिलाओं को एकजुट करना, उनके बीच साहचर्य, बहनत्व और समझ को बढ़ावा देना है। यह दिन स्काउटिंग के संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल और उनकी पत्नी ओलेव बेडेन पावेल के जन्मदिन का प्रतीक भी है। प्राचार्य रिंकू कुमारी ने कहा कि विद्यार्थियों को बेडेन पावेल की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारकर मानव, पशु, पक्षी और प्रकृति की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें