फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कॉलेज में कौशल विकास विषयों पर आयोजित होगी कार्यशालाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- घुमारवीं कॉलेज में नैक ग्रेडिंग में सुधार के लिए एक दिवसीय कार्यशाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल (आईक्यूएसी) की ओर से नैक ग्रेडिंग में सुधार के लिए आवश्यक कदम विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण ने की।
विज्ञापन

कार्यशाला में महाविद्यालय की नैक समिति के समन्वयक प्रो. विनोद शर्मा ने नैक मूल्यांकन के तहत आने वाले सात मापदंडों के विषय में जानकारी दी और प्रत्येक विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। कार्यशाला में नैक के सात मापदंडों के लिए बनाई गई समितियों के सभी संयोजकों ने अपने कार्य की प्रगति का ब्यौरा सभी को दिया और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों पर भी अपने विचार साझा किए। कार्यशाला में निर्णय लिया गया कि महाविद्यालय में लाइब्रेरी सुधार, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, शिक्षण में आईसीटी का उपयोग, कौशल विकास विषयों पर सेमिनार और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण ने सभी शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों को एक साथ मिलकर नैक ग्रेडिंग में सुधार लाने के लिए कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इसमें शिक्षा विभाग और सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य किया जाएगा। कार्यशाला में प्रो. प्रीतम लाल, प्रो. बच्चन सिंह, डॉ. सुरेश शर्मा, प्रो. सीता राम, डॉ. राकेश चंदेल, डॉ. सूर्यकांत ने नैक ग्रेड सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर डॉ. नित्तम चंदेल, डॉ. विक्रम कपिल, प्रो. प्रकाश चंद, डॉ. अतुल गुप्ता, प्रो. शक्ति सिंह और अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें