-कार्यशाला में 41 शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। पुराना जवाहर नवोदय विद्यालय बरठीं में प्री प्राइमरी शिक्षकों की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। डाइट जुखाला की ओर से आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में झंडूता खंड के 41 प्री प्राइमरी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कार्यशाला में प्री प्राइमरी शिक्षकों को खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बच्चों का शारीरिक, सामाजिक, भाषाई, बौध्दिक,भावनात्मक और सृजनात्मक विकास करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। अध्यापकों द्वारा बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री तैयार की जाएगी और बच्चों के साथ उसका उपयोग कैसे किया जाए, इस पर चर्चा की जाएगी। डाइट की ओर से जिला समन्वयक संजय शामा ने अध्यापकों से आग्रह किया कि वह अभिभावकों को ज्यादा संख्या में सरकारी स्कूलों में बच्चों को प्री प्राइमरी कक्षाओं में भर्ती करवाने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर मुख्य वक्ता मनजिंदर सिंह, शेखर, सुरजीत कुमार, प्रथम संस्था से ममता कुमारी, खंड स्रोत समन्वयक कार्यालय से सुनील कुमार, श्यामलाल और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।