फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कामगारों ने धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा जयंती

विज्ञापन
डियारा में आयोजित बाबा विश्वकर्मा त्योहार पर मौजूद कामगार व व्यवसायी। संवाद
विज्ञापन
बिलासपुर के डियारा में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

औजारों और उपकरणों की हुई विधिवत पूजा-अर्चना

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसके उपलक्ष्य में वर्कशॉप तथा तकनीकी कार्यों से जुड़े अन्य व्यापारिक संस्थानों में औजारों और उपकरणों की विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना की गई और मिठाई भी बांटी गई। उसके बाद शहर के डियारा सेक्टर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ हवन कुंड में आहुतियां डाली गईं।
विज्ञापन

इस उपलक्ष्य में वर्कशॉप व अन्य संबंधित व्यापारिक संस्थान बंद रहे। इसके चलते कई लोगों, विशेष रूप से वाहन चालकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। विश्वकर्मा जयंती पर भगवान विश्वकर्मा के साथ ही औजारों की पूजा-अर्चना करने की परंपरा है। बुधवार को इसी उपलक्ष्य में मोटर मैकेनिक, वर्कशॉप, प्लंबर, डेंटर-पेंटर, वेल्डर और टायर रिपेयर आदि से संबंधित व्यापारिक संस्थानों के संचालकों और उनके सहयोगियों ने अपने तकनीकी औजारों की पूजा-अर्चना की। उसके बाद मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। इसके बाद सभी लोग विश्वकर्मा मंदिर पहुंचे। वहां मंदिर के पुजारी के मार्गदर्शन में हुए हवन में आहुतियां डाली गईं। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से सुख-शांति, समृद्धि और व्यवसाय में बढ़ोतरी की कामना की। इस मौके पर राजकुमार राजी, विपिन कुंदी, राजपाल दबडा, महेंद्र पाल, कश्मीर सिंह, बिट्टू मैकेनिक, रिंपी सूद, रितेश मेहता, चंद्रशेखर हांडा, शेखर अग्रवाल, गोल्डी टेसू, भगवती प्रसाद, अमित दत, अनीश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें