फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में मजदूर के सिर पर दराट से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई(बिलासपुर)। तलाई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जेजवीं के दूरघाट गांव में मामूली विवाद में गांव के ही एक व्यक्ति ने दिहाड़ी मजदूर के सिर पर दराट से हमला कर घायल कर दिया। इससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से मजदूर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखकर उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर दिया गया। पुलिस ने मामले में तलाई थाने में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कोटधार पंचायत जेजवीं के गांव दूरघाट निवासी धर्मपाल (35) पुत्र ठाकुर दास ने तलाई पुलिस को अपना बयान दर्ज करवाया है। पीड़ित ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। वीरवार रात को करीब 8 बजे दिहाड़ी लगा कर जेजवीं बाजार से घर का सामान लेने गया था। इस बीच रास्ते में गांव निवासी श्रवण कुमार पुत्र काशी राम मिला। उसने मेरा रास्ता रोक कर गालीगलौज करना शुरू कर दिया। मैंने उसे गाली देने से मना किया तो उसने मेरे सिर पर दराट से वार कर दिया। इससे मेरे सिर से खून बहने लगा और मैं मौके पर ही बेहोश हो गया था।
पीड़ित ने बताया कि कुछ देर बाद मुझे होश आया तो मैंने बचाव के लिए शोर मचाया। जबकि श्रवण कुमार मुझे गालियां और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
तलाई थाना प्रभारी ठाकुर कर्म सिंह ने बताया कि घायल की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए पीजीआई रेफर कर दिया गया है। व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 341,323,504 व 506 के तहत मामला पंजीकृत करके मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें