बिलासपुर। पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत एक मजदूर और उसके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में नंदलाल निवासी गांव पनोह, जिला बिलासपुर ने बताया कि वह पेशे से एक दिहाड़ी मजदूर है। सोमवार रात के समय जब वह घर की तरफ जा रहा था तब एक व्यक्ति ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। जब वह चिल्लाया तो उसके परिजनों ने उसे वहां आकर छुड़वाया। जब वह घर पहुंचा तो फिर वह व्यक्ति अन्य लोगों के साथ वहां आया और उसके परिवार के साथ भी मारपीट की। मारपीट से पूरे परिवार को चोटें आई है। नंदलाल ने बताया कि उस व्यक्ति से उसे और उसके पूरे परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि मामले में आगे की पड़ताल की जा रही है।