फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने ससुर और पति पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी पुलिस थाना के अंतर्गत एक गांव की महिला ने अपने पति और ससुर पर दहेज प्रताड़ना और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर थाना में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भपराल गांव की एक महिला ने बताया कि उसका ससुर और पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करते हैं। तीन बेटियां होने के चलते भी उसको लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उसके साथ पिछले काफी समय से अत्याचार हो रहा है। घरेलू हिंसा और महिला आयोग में भी वह जा चुकी है, जहां पर हुए समझौते के कारण अपने घर पर रह रही थी। अब फिर से उसके साथ मारपीट का सिलसिला शुरू हो गया है। बेटा नहीं होने के कारण उसे परेशान किया जाता है। ससुर शराब पीकर घर में उसके साथ बदतमीजी करता है। कई बार विरोध करने पर भी ससुर बाज नहीं आ रहा है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें